झाँसी। आज एक छोटी सी आशा संस्था द्वारा लक्ष्मी गेट अन्दर स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल पर जाकर स्कूल के बच्चों के साथ होली मनायी।कार्यक्रम में महामंत्री अंकुर बटटा व कोषाध्यक्ष अनूप खरे ने बच्चों को गुलाल से तिलक लगाकर होली मनायी। तदुपरान्त सभी बच्चों को संरक्षक दिलीप सिंघल ,अध्यक्ष सौरभ हयारण व संस्था के सभी सदस्यों ने बच्चों को गुलाल ,पिचकारी,मास्क,चॉकलेट,बिस्कुट,गुब्बारे,आदि वस्तुयें वितरीत की।
गुलाल पिचकारी मिलते ही छोटे छोटे बच्चों के चेहरों पर मासुम मुस्कान देखकर संस्था के सदस्यों को बहुत प्रशन्नता हुयी।कार्यक्रम के द्वितीय चरण में संरक्षक दिलीप सिंघल ने बताया कि एक छोटी सी आशा संस्था इसी प्रकार के छोटे छोटे कार्य करती है। साथ ही यह भी कहा कि सभी अपने अपने तरीकों से त्यौहार मनाते है।
कोई अपनो के साथ मनाते है तो कोई उनके साथ जिन्हें त्यौहार की खुशीयां भी नसीब नहीं होती।उसी के तहत संस्था के सदस्यों ने पहले मलिन बस्तियों में जाकर होली के पर्व की शुरुवात की थी।अब स्कूलों में जाकर होली मना रहे है।महामंत्री अंकुर बट्टा ने कहा कि त्योहारों पर खुशी का मतलब दूसरों को खुशी देना है,क्योंकि हमारी संस्था का नाम ही है एक छोटी सी आशा और छोटी छोटी आशाओं से बड़ी खुशी का अहसास होता हैं।साथ ही संस्था गरीब बच्चों के लिये शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करेगी।
कार्यक्रम में मुख्यरुप से दिलीप सिंघल,सौरभ हयारण,अंकुर बट्टा,अनूप खरे,अंकुर उपाध्याय,सचिन कंचन ,शुभम टण्डन,संजय वर्मा,संजय अग्रवाल,संध्या वर्मा, देवाशीष,नईम राईन,बंटी पंजाबी,आशुतोष किल्पन,शुभम कुशवाहा,देवांग गुप्ता,अनिल अग्रवाल,अक्षय मित्तल,विद्यालय से कल्पना दीक्षित(प्रधानाचार्य),किशन कुमार ( मैनेजर),आरती रावत,नेहा प्रजापति,आरती नामदेव,पिंकी मुरलिया,प्रियंका साहू आदि उपस्थित रहे।
