झाँसी-गुस्से में घर छोड़ा, आरपीएफ ने बचाया, रिपोर्ट-देवेन्द्र, रोहित

झांसी। आरपीएफ कर्मियों ने स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की को गलत हाथों में पड़ने से बचाया । यह लड़की गुस्से में अपना घर छोड़ कर भाग आई थी।

उप निरीक्षक अमित यादव रे0सु0ब0 झांसी स्टेशन हमराह सहा0उप निरी0 शशिभूषण मिश्रा व महिला आरक्षी पिंकी यादव के साथ रेलवे स्टेशन झांसी के गस्त दौरान प्लेटफार्म नंबर 02/03 पर बाम्बे एण्ड के पास एक नाबालिक लड़की डरी-सहमी हालत में बैठी दिखाई दी। जिसके पास जाकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता खुशबू पुत्री जुगल किशोर गुप्ता उम्र 13 वर्ष जाति तेली निवासी कांशीराम आवास कप्तानगंज थाना बन्देलीगंज जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश बताया ।

उसने बताया कि वो घर से गुस्सा होकर किसी तरह से ट्रेनों से यहां भाग आयी है। जिसकी सूचना उसके भाई दीपक के फ़ोन पर दी गयी। लड़की को समझा बुझाकर थाना रेल सुरक्षा बल झांसी स्टेशन लाये खाना खिलाया एवं श्रीमान प्रभारी निरीक्षक के आदेश अनुसार मुझ उप निरीक्षक अमित यादव ने वास्ते अग्रिम कार्रवाई रेलवे लाइन झांसी की टीम सदस्य रेखा आर्या, राखी यादव, को सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *