झाँसी- चिरगांव थानान्तर्गत पहाड़ी चुंगी मोहल्ले में असलहाधारी बदमाश मोटर्स पार्ट्स के व्यापारी के घर घुस गये। बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट की और भाग गये। बदमाशों ने ग्राहक बनकर घटना को अंजाम दिया।
झांसी जिले के चिरगांव थानान्तर्गत पहाड़ी चुंगी मोहल्ले में मोटर्स पार्ट्स व्यापारी अनिल जैन रहते है। अनिल जैन के मुताबिक वह अपने घर में ही नीचें मोटर पार्ट्स के सामान की दुकान खोले हुए है। इसके साथ ही ऊपरी मंजिल में रहते हैं। रात्रि में चार अज्ञात लड़के उसकी दुकान पर पहुंचे। जहां उन्होंने दुकान खटखटाया।
उनके घर में रहने वाला लड़के ने दुकान को खोला। दुकान खोलने पर लड़कों ने सर्वो कम्पनी का ऑयल मांगा। जिस पर उन्होंने सर्वो कम्पनी का ऑयल नहीं होने की बात कही। इस पर ग्राहक ने दूसरी कम्पनी का ऑयल मांगा। यह सुनने के बाद लड़का अनिल जैन के पास पहुंचा और अभी बात कर ही रहा था। बदमाश आ गये और उन्हें बंधक बना दिया। विरोध करने पर मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गये।
अनिल जैन से शोर मचाने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके मुंह पर टेप लगा दिया। इसके बाद असलाहा की दम पर बदमाशों ने घर में रखी लगभग ढाई लाख की नकदी और सोने-चांदी के गहने लूटे। इसके बाद वह भाग गये। किसी प्रकार अनिल जैन बंधन से मुक्त हुए और इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी करने के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है
