झाँसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में पॉलीटेक्निक छात्रों ने आज सरेआम बीच सड़क पर छात्रों के गुट ने एक बाइक सवार रेलकर्मी को घेरकर पीटा। इसके बाद धमकाते हुए भाग गये। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की जानकारी होते ही स्थानीय क्षेत्रवासी आक्रोशित हो गये और उन्होंने जाम लगाते हुए हंगामा किया। इस घटना को लेकर नगर विधायक रवि शर्मा ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
सीपरी बाजार थानान्तर्गत आईटीआई के पास रेलकर्मी प्रशांत कुमार रहता है। रोज की तरह आज वह ड्यूटी पर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रेलवे ब्रिज के पास एक दुकान पर बैठे पॉलीटेक्निक के छात्रों ने बाइक सवार को रोक लिया और घेरकर गाली गलौज करने लगा।
जब विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की इसके बाद धमकाते हुए भाग गये। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने जाम लगाते हुए नारेबाजी शुरु कर दी। इसकी सूचना मिलते ही थाने की पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गया।
उन्होंने घटना की जानकारी करते हुए आक्रोशित लोगों को किसी प्रकार शांत कराया। स्थानीय लोगों को आरोप है कि यहां बाहर से आये हुए पॉलीटैक्निक छात्र रहते हैं। यहां अनाधिकृत कार्य करते हैं। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया जाता है तो उनके साथ मारपीट की जाती है। यहां तक कि गुजरने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ भी छेड़खानी की जाती है। जिसकी कई बार शिकायत भी गई। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिस कारण उनके हौंसले बुलंद हो गये हैं।
मौके पर पहुंचे नगर विधायक रवि शर्मा ने छात्रों को चेतावनी दी और कहा की अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में रह रहे छात्रों के वेरिफिकेशन की मांग की।