झाँसी। प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंधित की गई पॉलीथिन आज बड़ी मात्रा में नगर निगम की छापामार कार्रवाई में जप्त की गई । अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में सुभाष गंज में पुलिस बल के साथ छापा मारा गया।
बताया जाता है कि नगर निगम को पिछले कई दिनों से यह सूचना मिली थी कि गंजी में कुछ दुकानदार आज भी पॉलीथिन का स्टॉक किए हैं और भाई इस माल को और वह इस माल को चोरी छिपे बेच रहे हैं ।
इसके बाद से नगर निगम ने आज कोतवाली पुलिस के सहयोग से गंज के कई दुकानों पर छापामारी की ।।इस दौरान टीम को प्रतिबंधित पॉलीथिन भारी मात्रा में मिली। छापे की कार्रवाई की जानकारी होती ही कई दुकानदार अपनी दुकान को खुला छोड़ कर भाग निकले। टीम ने दुकान में मिली पॉलीथिन को जप्त कर लिया है।
निगम प्रशासन का कहना है कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग कब के पाए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
