झाँसी-जीआरपी कर्मी ने लौटाया मोबाइल फ़ोन, युवक का चेहरा खिला, रिपोर्ट-देवेन्द्र, रोहित

झाँसी। प्लेट फार्म नं0 04/05 उप निरीक्षक अमित यादव को गस्त के दौरान जीआरपी पुल के नीचे बैंच पर एक मोबाईल (सैमसंग विन जीटी काले रंग का) लावारिस हालत में पड़ा मिला।
आस-पास पूछने पर यात्रियों ने वह मोबाइल काफी देर से पड़ा होना बताया। इसके बादवो मोवाईल को थाना लाए। कुछ समय बाद उस फोन पर 9856303314 नम्बर से फोन आया।
जिसपर राहुल पुत्र राकेश उम्र 25 वर्ष जाति रायकवार निवासी पुलिया नं0 09 न्यू रेल गंज थाना प्रेमनगर जिला झांसी से सम्पर्क हुआ ।जिन्होने बताया कि वह मेरा मोबाइल है जोकि स्टेशन पर बैंच पर छूट गया था।
इस पर उक्त व्यक्ति से थाना रेलवे सुरक्षा बल झांसी स्टेशन पर मय कागजात उपस्थित होने को कहा गया। कुछ समय बाद उक्त व्यक्ति मोबाइल का बिल व अपना पहचान पत्र लेकर थाने आया।
प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराकर उ0निरी0 अमित यादव द्वारा उक्त मोवाईल को सही सलामत हालत में सुपुर्दगीनामा तैयार कर समक्ष गवाहन सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *