झाँसी। चलती ट्रेन में हुए एक हादसे ने यात्रियों की जान सांसत में डाल दी। एक यात्री का पैर जख्मी हो गया। ये हादसा कोच में किसी पार्ट्स या वस्तु के लगने से हुआ । घायल को मेडिकल भेजा गया है ।
झांसी से मानिकपुर के लिए पैसेंजर टेªन के जनरल कोच में अरविन्द पटैरिया नाम का यात्री सफर कर रहा था। ट्रेन झांसी से निकलने के बाद अपनी रफ््तार से अपने गंतत्व के लिए दौड़ रही थी।
बताते है कि अरविन्द कोच के पायदान पर बैठा हुआ था। सूत्रों के अनुसार ओरछा के नजदीक अचानक ट्रेन को कोई पार्ट्स टूट कर उछला और उसके पैर में जाकर घुस गया। पार्ट्स यात्री के पैर में आर-पार हो गया। यह देख कोच के यात्री घबरा गये। यात्रियों ने हंगामा करते हुए रेल को ओरछा रोक दिया। बाद में घायल यात्री को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया।
इस घटना से जहां यात्री की जान अटक गई तो वहीं यह पायदान पर बैठने वालों के लिए यह सबक भी है।
