झाँसी। जनपद के थाना क्षेत्र के ग्राम आम गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली संतुलन बिगड़ने से पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए
पूंछ थानान्तर्गत ग्राम अमगांव निवासी संदीप कुमार टैªक्टर लेकर गांव में रहने वाला राममिलन का गेहूं बेचने मंडी जा रहा था। गांव के अनुरुद्ध कुमार और अर्जुन सिंह व अर्जुन राजपूत भी साथ। थे। गाड़ी ग्राम चितगुवा की सकरी पुलिया नहर के पास पहुंचा , तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।
यह देख राहगीरों ने यूपी-100 पुलिस व थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने संदीप को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य की हालत गम्भीर होने पर झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। यहां भी एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
