झांसी । सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर डम्पर ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।
प्रेमनगर थानान्तर्गत पुलिया नम्बर 9 मु मुईन खान नाम का युवक रहा था। मुईन खान खैराती मशीन का मिस्त्री था। वह विगत शाम को स्कूटर लेकर झांसी से करारी की ओर जा रहा था।
ग्रासलैंड के पास डम्पर ने उसे टक्कर मार दी। यह देख स्थानीय लोगों ने डम्पर को पकड़ लिया इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटर सवार मुईन खान को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
