झाँसी- तस्कर नहीं, GRP को मिला 14 किलो गांजा, report, devendra and rohit

झाँसी। बुंदेलखंड में मादक पदार्थों की तस्करी का काम जोरों पर चल रहा है । जनपद में अवैध शराब गांजा चरस और मादक पदार्थों की मांग ज्यादा होने पर इनकी सप्लाई करने वाले भी अलग-अलग रास्तों से माल बुला रहे हैं । तस्कर  ट्रेन में भी गांजा और चरस की सप्लाई करने की योजना को अंजाम दे रहे हैं। इस बात का खुलासा जीआरपी ने 14 किलो से अधिक गांजा को पकड़कर किया है।

विगत दिवस जनरल कोच से गांजा के कई पैकेट बरामद किये। हालांकि तस्कर भागने में सफल हो गये। पुलिस ने पकड़े गये गांजा को जब्त कर कार्रवाही शुरु कर दी है।

पुरी से हरिद्धार जाने वाली ट्रेन क्रमांक 18477 उत्कल एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों ने दो लावारिस बैग देखे। संदिग्ध होने पर झांसी पहुंचने पर इसकी शिकायत जीआरपी से की। शिकायत के आधार पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर दोनों बैग को बरामद कर उनके मालिक की खोजबीन की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मिले बैगों को थाने लाया गया। जहां उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 14 किलों से अधिक गांजा बरामद किया है। पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *