Headlines

झाँसी- पति की हत्या के बाद पत्नी ने भी प्रेमी के साथ आत्महत्या की

झाँसी। मोहब्बत ने एक ऐसे मोड़ पर आकर दम तोड़ा, जिसमें पति पत्नी और प्रेमी तीनों को ही मौत मिली। बेहद हैरतअंगेज और सस्पेंस से भरी इस कहानी की शुरुआत जिस तरीके से हुई और अंत इतना दर्द भरा हुआ, जिसे जानकर लोग हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि एक महीने पहले मृतक सुनील की शादी तालबेट के गढ़िया गांव निवासी मनु कुशवाहा की पुत्री पूजा के साथ हुई थी। शादी के एक हफ्ते बाद वह मायके चली गई ।

11 मार्च को उससे ससुराल में मिलने एक युवक आया जो खुद को मौसी का लड़का बता रहा था। वह ओरछा घूमने की जिद करके पति को साथ ले गई । यहाँ प्रेमी के साथ मिलकर पति का कत्ल कर दिया और प्रेमी के संग भाग गई।

पति की मौत की खबर आज सुबह अखबारों की सुर्खियां बनी लेकिन किसी को क्या पता था कि प्रेमी के साथ भागी पत्नी भी मौत की आगोश में समा जाएगी।

ललितपुर जिले के तालबेहट थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि दोपहर चिरगांव निवासी सुनील कुशवाहा की पत्नी ओरछा घूमने के बहाने पति को लेकर आई थी। मडोर गांव के मंदिर पर सुनील की हत्या कर फरार हो गए थे दोनों।

आज प्रेमी के संग भागी पत्नी और उसके प्रेमी ने तालबेहट में ट्रेन से कटकर की आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम पुष्पेंद्र है और महिला का नाम पूजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *