झाँसी- परेशान व्यापारी उतरे सड़क पर, दी चेतावनी, रिपोर्ट-देवेंद्र

झाँसी। गंज में व्यापारियों ने परेशानी को अधिकारियों को बताने के बाद भी समाधान ना होने पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात ठीक नहीं हुए तो आंदोलन जारी किया जाएगा।

व्यापारियों ने कहा कि सड़कों का बनेगा टूट गए हैं। इसके चलते कई हादसे हो रहे हैं इस बात की शिकायत नगर निगम से कई बार की जा चुकी है इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।

झांसी के सुभाषगंज बाजार में सड़कों पर उतरकर व्यापारियों ने जाम लगाया है। व्यापरियों का कहना है कि सड़कों पर जगह-जगह चैम्बर बने हुए है। जिन पर लोहे के जाल बिछें है जो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बरसात आने वाली है, बरसात में सड़कों पर पानी भर जाता है जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीर गिर कर घायल हो जाते है। कई बार इसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की गई, लेकिन शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया।

परेशान होकर आज उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। चेतावनी देते हुए व्यापारियों ने कहा कि यदि तीन दिन में उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो अनिश्चित कालीन धरना शुरु कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *