Headlines

झाँसी-पुलिस पर भारी पड़ रहे चोर, मकान और दुकानों को निशाना बनाया, रिपोर्ट-सत्येंद्र, बीनू

झाँसी। चोरों ने गत रात्रि में कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाषगंज में मेवा-मशाले की दुकान व थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक शोरूम का कमरा एवं सिविल लाइन में एक मकान को निशाना बना कर हजारों का माल व नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
बताया गया है कि मिशन क पाउण्ड निवासी संजीव मारवाड़ी की सुभाषगंज में रामचरण मारवाड़ी के नाम से परचूनी की थोक की दुकान है। रोजमर्रा की भांति १५ जनवरी की देर शाम वह दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। सुबह जब मालिक संजीव दुकान पर गया, तब उसे दुकान में चोरी की जानकारी हुई। दुकान की स्थिति देखने से स्पष्ट है कि चोर रात में दुकान की छत पर लगे सरिया का काट कर लोहे की चादर हटा कर दुकान में दाखिल हो गये। चोरों ने दुकान की गुल्लक में रखे ८ हजार रुपया व दुकान से तकरीबन १० हजार कीमत की मेवा मसाला आदि उड़ाए और जिस रास्ते दुकान में घुसे थे, उसी रास्ते निकल गए।
इसी प्रकार सदर बाजार थाना पुलिस को तहरीर देते हुए आवास विकास शिवाजी नगर निवासी अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि ११ जनवरी को बदमाशों ने भगवन्तपुरा में स्थित उसकेशोरूम के सामने बने कमरे की पीछे की दीवार तोड़ी और अन्दर दाखिल हो गये। कमरे से बदमाश दो बैट्री, पंखा, सोलर प्लेटे, लोहे की रैक व कुर्सिया आदि चोरी कर ले गये। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके अलावा नवाबाद थाना पुलिस को तहरीर देते हुए अशोक कुमार पाण्डे ने बताया कि अंशल कालोनी में रहने वाले उसके रिश्तेदार महेश चन्द्र गुप्ता के घर का ताला तोड़कर बदमाश घर में रखी कीमती वस्तु व जेवरातों पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गये। महेश चन्द्र के बाहर होने के कारण कितना माल चोरी गया, स्पष्ट नहीं हो सका है। उक्त तीनों घटनाओं की पुलिस थानों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *