झाँसी। नागरिक सुरक्षा कोर झाँसी ने स्थापना सप्ताह के अन्तर्गत जिला अस्पताल झाँसी मै रक्त दान शिविर का आयोजन किया। शिविर में मुख्य अतिथि सी. एम. एस. बी. के. गुप्ता रहे ।उन्होंने सभी का आव्हान किया रक्तदान महादान आईये सब रक्त दान में हिस्सा ले और स्वस्थ रहै। कार्यक्रम की अध्यक्षता चीफ वार्डन बालकिशन कुशवाहा ने की।
रक्त दान शिविर में प्रभारी उप नियंत्रक मनोज वर्मा, डिवीजनल वार्डन कोतवाली प्रभाग विनय सिजरिया एड. , स्टाफ आफीसर टू चीफ शील कोपरा, डिवीजनल वार्डन रिजर्व अतुल किलपन, महिला सेक्टर वार्डन आयुषी अग्रवाल सहित 25 वार्डन्स ने रक्त दान किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से मनोज वर्मा, बाल किशन कुशवाहा, नरेंद्र रायकवार, शील कोपरा, भूपेन्द्र खत्री, अतुल किल्पन, शफीक अहमद, कौशल किशोर गुप्ता, ब्रज किशोर सैन, अंकुर बट्टा, पीयूष शर्मा, अनूप वर्मा, उमा चरण गुप्ता, संदीप गुप्ता सहित सिविल डिफेंस के सैकड़ों वार्डन्स उपस्थित रहे । अन्त में डिवीजनल वार्डन कोतवाली विनय सिजरिया एड ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आज स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पोस्ट वार्डन अंकुर पट्टा को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सम्मानित किया।
