Headlines

झाँसी-प्रेमी से शादी को घर से भागी, आरपीएफ। ने बचा लिया, रिपोर्ट-सत्येंद्र, बीनू

झाँसी। आरपीएफ स्टेशन पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक अमित यादव स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान प्लेटफ ार्म नम्बर 2/3 पर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध अवस्था में बैठी दिखाई दी। संदेह होने पर उनके पास जाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह हैदराबाद में काम करने वाले लड़के से प्यार करती है और शादी करना चाहती है, परन्तु दोनों के परिजन हमारी शादी के लिये तैयार नहीं हैं। इस स्थिति के चलते वह शादी करने के लिये घर से भागकर हैदराबाद जा रही है।

उसने अपना नाम व पता गीता (परिवर्तित नाम) निवासी कल्याणपुर थाना पीपीगंज जिला गोरखपुर बताया। इसके बाद उक्त लड़की को समझा बुझाकर पोस्ट पर लाया गया। यहां उसने अपने परिजन का मोबाइल नम्बर बताया। इस नम्बर पर सम्पर्क करने पर लड़की के भाई से सम्पर्क हो गया। उसे लड़की के बारे में जानकारी दी गयी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक के अदेशानुसार उप निरीक्षक अमित यादव द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु लड़की को रेलवे चाईल्ड लाईन की सदस्य रेखा आर्य व राखी यादव को सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *