झाँसी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के 70 साल पूरे होने के अवसर पर झांसी शाखा के सदस्यों ने आज इलाहाबाद बैंक चौराहे के आगे डिवाइडर पर 100 से अधिक कनेर के पौधे रोपित किए । सदस्यों ने वृक्षारोपण अभियान को और आगे ले जाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि हरियाली ही हमारी सांसो को सुरक्षित रखने में मदद करेगी।
सीए कपिल खन्ना एवम सीए मनोज बादल के नेतृत्व में आज वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
स्वच्छ झांसी हरित झांसी के संदेश को देते हुए शाखा अध्यक्ष शिवा लिखधारी ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट के इस कार्यक्रम में सभी लोगों ने तन मन धन से सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को सरस्वती सांस्कृतिक केंद्रों पर शैक्षिक सामग्री का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर सभासद विकास खत्री, सभासद महेश गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सभासद विकास खत्री ने सभी को आश्वासन दिया कि रोपे गए पौधों को प्रतिदिन पानी दिया जाएगा।
इस मौके पर उपाध्यक्ष सीए रचित अग्रवाल, अनिल अरोरा, शुभम अग्रवाल, उज्जवल मोदी ,हरीश गुप्ता ,गगन अग्रवाल , पवन खरे राकेश विजय, अजय मोदी, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
