Headlines

झाँसी- बसपा को बड़ा झटका, अनुराधा शर्मा ने भाजपा का दामन थामा

झाँसी। बसपा नेता अनुराधा शर्मा पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं है। इससे पहले वह बसपा से झांसी-ललितपुर लोकसभा से चुनाव लड़ चुकी है। इसके अलावा वह विगत दिवस सपा-बसपा गठबंधन के नामांकन जुलूस में शामिल थी। भाजपा में शामिल में होने के बाद राजनीति में हलचल पैदा हो गई है।

आज मुक्ताकाश मंच पर अनुराधा शर्मा ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने भाजपा की सदस्यता ली। अनुराधा शर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान नगर विधायक रवि शर्मा समेत भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *