झाँसी। इसे बारिश का ही असर कहा जाएगा कि नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे पानी में फंस गए सेना की मदद के सहारे इन मछुआरों को बाहर निकाला गया। लगभग 8 से 10 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
बता दें कि झांसी जिले के टेहरका निवासी सत्यवीर सिंह, रामगोपाल, रामकेश, सुनील, अतबल सिंह, तेजराम, दिलीप और रवि मछली पकड़ने के लिए बेतवा नदी के बीच में गये थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और वह टापू पर फस गये।
जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने निकालने का प्रयास करते हुए इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची ,लेकिन जल स्तर अधिक होने के कारण भी पुलिस भी कुछ नहीं कर पा रही है। इस हकीकत से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद लगभग 8 से 10 घंटे बाद सेना हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचे और जान हतेली में डालकर उन्हें बाहर निकाला गया।
