झाँसी-बेटी की मौत की खबर सुन अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा काटा, हत्या का आरोप लगाया, रिपोर्ट-रीतेश

झांसी। बेटी की मौत की खबर सुनने के बाद अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने आज जमकर हंगामा काटा। करीब 2 घंटे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बवाल की स्थिति बनी रही। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मायके पक्ष को शांत किया और कार्यवाही का आश्वासन दिया।

आपको बता दें कि झांसी के समथर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईबस्ती के रहने वाले जीतू की शादी 3 साल पहले जालौन के कालपी में हुई थी। अभी बर्तमान में जीतू की पत्नी मायके में ही थी, कि गुरुवार को वह अपनी पत्नी को मायके से ससुराल ले आया, और गुरुवार को ही अचानक पत्नी की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद जीतू पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ लाया। यहां डॉक्टरों ने जीतू की पत्नी सोनी को मृत घोषित कर दिया।
सुबह मायके से आई पत्नी रात होते-होते मर चुकी थी। संदेह होने पर डॉक्टरों ने इसकी जानकारी समथर पुलिस को दी और फिर समथर पुलिस ने इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी। दूसरे दिन की सुबह होते-होते मायके पक्ष के लोग भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ पहुंच गए।

ससुरालीजनों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए गला दबाकर मार डालने की साजिश बताई। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर बवाल काटा। करीब 2 घंटे तक अस्पताल में हंगामा होता रहा। बाद में किसी तरह से पुलिस ने समझा-बुझाकर मायके पक्ष को शांत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *