झांसी । मऊरानीपुर में दो भाइयों के बीच झगड़े के दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे एक युवक को गोली लग गई। आनन-फानन में युवक को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपालगंज के रहने वाले लक्ष्मीकांत पुत्र रमेश आर्य का अपने ही भाइयों से काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते आए दिन किसी न किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो जाता था। आज भी ऐसा ही चल रहा था। जिसको लेकर 100 नंबर पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 100 नंबर ने मामले को शांत कराया ही था, कि तभी अचानक गोली चल गई। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना पर मौके पर कोतवाली पुलिस भी जा पहुंची। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
