झाँसी। झांसी में आज दलित दूल्हा दुल्हन को कथित तौर पर मंदिर जाने से रोके जाने की घटना के बाद हड़कंप मच गया आरोप है कि इन लोगों को बंधक बनाकर धमकाया गया हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ने छुड़ा लिया है।
बताया जाता है कि सीपी बाजार थाना क्षेत्र के अंबाबाई में रहने वाले करिश्मा की शादी रेलवे कॉलोनी में रहने वाले वीर सिंह अहिरवार के साथ हुई थी । वीर सिंह कहना है कि उसका पैतृक गांव सीपरी बाजार थाना के आरी में है। वह शादी के बाद रविवार की सुबह दुल्हन और परिवार के साथ पूजा करने के लिए गांव आया हुआ था। आरोप है कि पूजा के लिए वह देवी के मंदिर में घुसा यह देखकर उच्च जाति के गांव पहुंच गए और गाली गलौज करते हुए उन्हें मंदिर से बाहर निकाल दिया।
इसका विरोध करने पर उन्होंनें दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार को बंधक बना लिया। साथ ही धमकाते हुए कहा कि वह दलित हैं वह मंदिर में नहीं आ सकते है। पिछले 20 सालों से कोई भी दलित मंदिर में नहीं आ सका है। कुछ लोगों ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार को मुक्त कराया। साथ आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने की पुलिस को सूचना दी।
