झाँसी- मोटरसाइकिल भिड़ंत में 2 की मौत 3 घायल, रिपोर्ट-मंगल

झांसी । मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई । तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांव बम्होरी निवासी खुशीराम, सोबरन यादव और बहादुर सिंह मोटरसाइकिल से टीकमगढ़ रोड स्थित ख़दीयन चौराहे से गुजर रहे थे।

इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर राजाराम और सुरेंद्र निवासी कुआंगांव श्यावनी आ रहे थे। दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। जिसकी राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने राजाराम और सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *