Headlines

झाँसी-योगी सेवक के जिम्मे जनसभा, 1 लाख की भीड़ जुटेगी! रिपोर्ट-देवेन्द्र, रोहित

झाँसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाने वाले अरविंद वर्मा अगले महीने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हिंदू युवा वाहिनी के तत्वाधान में एक जनसभा करने जा रहे हैं।  दावा किया जा रहा है कि इसमें 100000 लोगों से अधिक भीड़ जुटेगी । इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के भी भाग लेने की संभावना है।  मध्यप्रदेश में होने वाले चुनावी समर को मध्य नजर रखते हुए होने जा रहे इस समारोह में क्या अरविंद वर्मा BJP को चुनावी लाभ दिला सकेंगे?

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहले उन के सानिध्य में झांसी में हिंदू युवा वाहिनी का परचम लहराने वाले अरविंद वर्मा पिछले काफी दिनों से कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार कर रहे थे।

अपने इस कार्यक्रम को अंतिम दौर में पहुंचाते हुए अरविंद वर्मा ने हिंदुत्व के एजेंडे वाले थीम को चुनावी जनसभा  के जरिए लोगों तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है इसके लिए BJP कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ BJP के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है जायरे की मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल पार्टी के पक्ष में करने के लिए योगी आदित्यनाथ को विधानसभा क्षेत्र में कई जगह बुलाया जाएगा ।

सूत्रों के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी के तत्वाधान में होने जा रही सभा को पहले मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ निवाड़ी या छतरपुर में आयोजित करने का प्लान था,  लेकिन अरविंद वर्मा इस कार्यक्रम को ग्वालियर में करने की तैयारी करते हैं।

मध्य प्रदेश के चुनावी माहौल कांग्रेस और बीजेपी के बीच जीत हार के लिए चरम पर पहुंच गया है BJP किसी भी कीमत पर शिवराज सरकार की ताजपोशी बरकरार रखना चाहती है सूबे के हालातों को भले ही कांग्रेस BJP विरोधी बताकर कर राजनीतिक होड़ में नंबर वन होने का दावा करें लेकिन अभी परिस्थितियां ऐसी नजर नहीं आती है।

ऐसे में हिंदू युवा विहिनी का मध्य प्रदेश के चुनावी समीकरण में शामिल होना इस बात का संकेत होगा कि वहां बीजेपी हिंदुत्व के मुद्दे को संगठनों के जरिए हवा देने का प्रयास जरूर करेंगी?

अब देखना यह होगा कि क्या अरविंद वर्मा हिंदू युवा वाहिनी के इस समारोह को भव्यता में तब्दील कर बीजेपी के पक्ष में कितना माहौल तैयार कर सकेंगे?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *