Headlines

झाँसी-विश्व स्वास्थ्य दिवस पर फ्री डायबिटीज चेक अप कैंप लगाया,रिपोर्ट-सत्येंद्र, रोहित

झाँसी। जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जेसी रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में मधुमेह की जांच की गई। यह कैंप डॉ. बत्रा में डॉ प्रियंका गुप्ता की मदद से लगाया गया था।
इस कैंप में करीब 125 लोगों ने जांच कराई। इसमें मरीजों को मधुमेह के बारे में समझाया गया ।

सभी की रैंडम और फास्टिंग शुगर चेक कराई गई। वहां पर उपस्थित स्टाफ शिपिजा, व रुमा का सहयोग रहा।
इस अवसर पर ज़ोन डायरेक्टर ग्रोथ एंड डेवलपमेंट से जेसी गीता गुप्ता जी उपस्थित रहीं । चेक अप कैंप में मनस्विनी की टीम का पूरा सहयोग रहा। कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट मनीला गोयल व सचिव ऊषा सेन की अहम भूमिका रही। अंत में कार्यक्रम संयोजिका सह -सचिव रीना अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *