झांसी शिक्षक दिवस के अवसर पर आज होटल यात्रिक में खान स्टडी सर्किल के तत्वधान में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया जहां छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो वही डायरेक्टर एस ए खान का सम्मान किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजीव सिंह पारीछा रहे
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं हम उनके बताए रास्ते पर चलकर जीवन को सफल बना सकते हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की चित्रपट पुष्प अर्पित किए गए इस अवसर पर खान स्टडी सर्किल के डायरेक्टर ऐसी खान के अलावा शिक्षक आमिर रजा का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत संगीत के साथ काव्यपाठ भी किया सभी छात्र छात्राएं डायरेक्टर रस ए खान की तारीफ करते रहे।
कार्यक्रम में रिहान हुसैन मानसी सिंह शुभम, दीक्षा कुमकुम जाहर सिंह निकिता रायकवार पंकज निधि यादव नेहा राव रवि नामदेव मयंक अमन मोहित आदि सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे संचालन कवि पवन तूफान ने किया बाद में डायरेक्टर एस ए खान में सभी का आभार व्यक्त किया।
