झाँसी -भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी ने बीएड. टीईटी के विद्यार्थियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया बैठक की अध्यक्षता पार्टी के रा. अध्यक्ष पं पंकज रावत ने की।
बैठक में बोलते हुए पंकज रावत ने कहा कि जिस प्रकार से 2011 की वैकेन्सी में बीएड, टीईटी शिक्षाधारियों के साथ मजाक किया गया है उससे पूरा शिक्षा जगत अपमान महसूस कर रहा है। रावत ने कहा कि 7 वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पूरी सीटों का न भरा जाना बेरोजगारों के साथ अन्याय के समान है।

रावत ने बताया कि अभी प्रदेश सरकार ने 68500 वैकेन्सी बीटीसी टीईटी के लिये जारी की है जिसमें बीएडटीईटी को इसके योग्य नहीं माना है। रावत ने सरकार से सवाल किया कि क्या बीएडटीईटी धारक प्राइमरी विद्यार्थियों को पढ़ाने योग्य नहीं है। रावत ने कहा कि एक ओर सरकार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की वकालत करती है वहीं आरक्षण के कारण उच्च अंक धारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने की वजह निम्न अंक वालों को नियुक्ति देरही है।
इस मौके पर गोण्डा से आये मिथलेश ने कहा कि वे शीघ्र उच्चतम न्यायालय में एक याचिका डाल रहे है जिसमें न्यायालय से मांग की जायेगी कि बीएडटीईटी धारकों के साथ न्याय किया जाये और उन्हें शीघ्र नियुक्ति प्रदान कि जाये।
इस अवसर पर आनन्द तिवारी, सचिन, अभिशेक पाठक, आरती, भोलेशेकर कुशवाहा, सुनील सैनी, जय किशन गोस्वामी, नीरजा रावत, सुनीता अग्रवाल, कल्पना जोशी, सोनिया साहू, आदि बीएडटीईटी शिक्षाधारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन आनन्द तिवारी ने आभार नीरजा रावत ने व्यक्त किया।
