झाँसी-संजय वर्मा कांड, क्या पटकथा लिखने वालों के हिसाब से नहीं चल पाए हमलावर?

झाँसी । बीते रोज बिल्डर संजय वर्मा पर हुए जानलेवा हमला के पीछे किसका हाथ है, पुलिस इस बात का पता लगा रही है। कुछ पुख्ता सबूत मिले है। पुलिस सूत्र बताते है कि हमलावर की गई प्लानिंग के हिसाब से नहीं चल पाए। सम्भवता हमलवार का प्लान कुछ और था। जांच में जुटी पुलिस को हमलवारों के बारे में सुराग लगा है।

जैसा कि कल संजय वर्मा पर कचहरी चौराहा के निकट कातिलाना हमला हुआ तह, जिसमे एक की मौत हो गयी। संजय का इलाज हो रहा है, उनके साथी भी घायल है।

पुलिस की हो रही जांच में अब तक के बाद सामने आई है कि हमलावर मौके पर घात लगाए बैठे हुए थे वह जिन मोटरसाइकिल पर सवार थे उनको दिशा निर्देश देने वाले भी संभवता कहीं आस-पास रहे होंगे ।  पुलिस को इस बात का शक है कि हमला करने वालों ने यह सोचा नहीं होगा कि हालात इतनी तेजी से बदल जाएंगे केई उन्हें प्लांनिग  के हिसाब से काम करने का मौका नहीं मिलेगा ।

जिस समय संजय वर्मा की गाड़ी पर फायरिंग की गई उसके बाद संजय वर्मा औऱ उनके  साथी गाड़ी से निकल कर भीड़ की ओर भागे । पुलिस यह मांग रही है कि हमलावर संजय वर्मा को गाड़ी में ही मारने की प्लानिंग से आये थे।  इसलिए गाड़ी पर ही  फायरिंग की गई। हमलावरों ने गाड़ी पर जिस अंदाज से गोलियों की बारिश की उसे यह लग रहा है कि उनका इरादा संजय वर्मा को गाड़ी में ही कत्ल करने का था।

जांच में पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर अपना ध्यान केंद्रित किया है ।मसलन हमलावर संजय को कोर्ट  पर जाने के बाद  निशाना बनाना  या इससे पहले उन पर हमला करने का प्लान था ।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावर संजय पर कचहरी से बाहर हमला करने की प्लांनिग से आये थे। वे भीड़ में हमला नही करना नही   चाहते थे। सम्भवतः खुली सड़क का फायदा उठाने का प्लान था। यही कारण रहा कि संजय की गाड़ी के सड़क पर आने में बाद हमला किया गया।

यहाँ संजय की किस्मत औऱ उनके दिमाग ने साथ दिया। वो गोली चलते ही कार से निकल कर भाग निकले। पुलिस मौके पर मौजूद सीसी कैमरे में मिली फुटेज को देख रही। है।

बरहाल, घटना के बाद संजय वर्मा के बेटे संचित वर्मा ने थाने की पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए घटना के बारे में बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक दर्जन हमलावरों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 302, 307 व 506 आईपीसी के तहत मामला दर्जकर लिया है। हमलावर कुख्यात अपराधी सरदार गुर्जर के परिवार के सदस्य बताये जा रहे हैं। हमलावरों में  सोनू गेंडा, रिंकू गेंडा, बाॅबी गेंडा, अकिंत गुर्जर, अंगद गुर्जर, राघवेन्द्र गुर्जर, शिवेन्द्र गुर्जर, पुष्पेन्द्र और अन्य 5 लोग शामिल है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *