झाँसी- सट्टा किंग का भाई समेत 5 सटोरिए पुलिस की गिरफ्त में आए, रिपोर्ट-रोहित,सत्येंद्र

झांसी। क्रिकेट के आईपीएल सीजन 2019 का क्रिकेट प्रेमियों पर चढ़ा बुखार सटोरियों को बहुत रास आ रहा है नगर में सटोरिए आईपीएल पर सट्टा लगाने का काम कर रहे हैं । इस सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक मकान से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एलइडी टीवी टाटा स्काई सेटअप बॉक्स लैपटॉप वाच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सट्टा किंग प्रेम नारायण खटीक का सगा भाई भी शामिल है।

एसएसपी झांसी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव व सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्र ने अपने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से सूचना मिलने पर चित्रा चौराहा के पास स्थित न्यूटन कंपाउण्ड के एक मकान में छापा मारा। यहां काफी समय से आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाए जाने की सूचना थी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दबिश दी और कमरे में मौजूद पांच युवकों को पकड़ लिया।

पुलिस को चकमा देकर वहां मौजूद दो युवक भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक एलईडी टीवी, टाटा स्काई सेटअप बॉक्स, एक लैपटॉप, एक टेबलेट, व आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा वहां से एक राइफल फैक्ट्री मेड 315 बोर भी बरामद हुई है। एसएसपी के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम नवाबाद थना क्षेत्र स्थित न्यूटन कम्पाउण्ड निवासी सूरज प्रसाद खटीक, इलाहाबाद बैंक चौराहा के पास रहने वाला आबिद अहमद, शिवाजी नगर डडियापुरा निवासी अनिल कुशवाहा, ग्राम पिछोर मेडिकल कॉलेज निवासी शमसुद्दीन व गुमनावारा निवासी मोहर सिंह बताए। इसके अलावा दो युवक भागे है, उनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *