झाँसी- समझौते के बहाने से बुलाकर की गई थी राजेश की हत्या -एसएसपी, रिपोर्ट-रोहित,सत्येंद्र

झाँसी। 1 माह पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों हत्यारोपियों ने समझौते के बहाने से मृतक को बुलाया था। इसके बाद उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर उसके शव को एमपी के जंगलों में गाढ़ दिया था। पुलिस ने पकड़े गये हत्यारोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयोग की गई कुल्हाड़ी और दो तसला बरामद किये हैं। पुलिस ने पकड़े गये दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरु कर दी है।
झांसी एसएसपी डॉ. ओपी सिंह निर्देश पर टहरौली थाना प्रभारी और स्वॉट टीम संयुक्त रुप से वांछित अपराधियों की तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान पुलिस टीम को पता चला कि मध्य प्रदेश में जिला टीकमगढ़ के जतारा थानान्तर्गत ग्राम बैदपुर में दो इनामी हत्यारोपी है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस बताये गये स्थान पर पहुंची। दोनो हत्यारोपी भागते इससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये हत्यारोपियों को थाने लाया गया। जहां पूछतांछ में उन्होंने अपना नाम मानसिंह घोष और दीपेश घोष निवासी बैदपुर थाना जतारा टीकमगढ़ बताया। दोनों हत्यारोपी आपस में सगे भाई हैं।
इसका खुलासा करते हुए झांसी एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में मुख्य आरोपी चरण सिंह पटेल का मृतक राजेश उर्फ पप्पू पटेल निवासी टहरौली मंें विवाद हुआ था। विवाद के दौरान चरण सिंह पटेल ने मृतक राजेश पर फायरिंग करते हुए हमला किया था। जिसमें राजेश उस दौरान बाल-बाल बच गया था। जिसका स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद दोनों के बीच समझौता करा दिया गया था। समझौते के बाद भी चरण सिंह राजेश से बदला लेना चाहता था। जिस कारण चरण सिंह ने अपने साथी दीनदयाल उर्फ माते निवासी बघैरा, रविन्द्र उर्फ बब्बू निवासी मोहरा थाना जतारा, रहीश, उदय, धर्मदास पाल, जाहर घोष, मानसिंह घोष और दीपेश घोष के साथ मिलकर जान से मारने की योजना बनाई।

योजना के तहत राजेश को 3 अप्रैल 2019 को समझौते के बहाने पुनः बुलाया। इसके बाद नशीली कोल्डडिंक्स पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इतना हीं नहीं मृतक की पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर अधजला कर दिया और कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों पैर के घुटने काट डाले थे। इसके बाद शव को मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ जिले के बलेदवगढ़ थानान्तर्गत परेवाहार फूटन के जंगल में गाढ़ दिया था। पुलिस ने इसमें कुछ हत्यारोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी चरण सिंह समेत तीन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे थे। जिसमें तीनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम है। आज पुलिस ने दो हत्यारोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *