झाँसी स्टेशन से कैसे लापता हो गयी दो महिला, रिपोर्ट- देवेंद्र, रोहित

झाँसी। आज तो लगता है जैसे झाँसी में महिलाओं की शिकायतो की झड़ी लग गयी है। एक महिला से छेड़खानी हुई, तो दो महिलाएं गायब हो गयी। पुलिस भी हैरान है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बताते है कि एक  महिला ट्रेन का इंतजार करते समय तो दूसरी महिला यात्रा के दौरान गायब हो गई। काफी खोजबीन की,  लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस के अनुसार जबलपुर से निजामुद्दीन की ओर जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस रोशनी नाम की महिला अपने ससुर और जीजा व बच्चों के साथ जबलपुर से मथुरा के लिस यात्रा कर रही थी। महिला के ससुर और जीजा हरिओम शर्मा के अनुसार ट्रेन जब झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची और प्लेटफार्म पर खड़ी थी। इसी दौरान वह स्टेशन से गायब हो गई। काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नही लगा । उन्होंने शिकायत दर्ज करायी।

वहीं दूसरी ओर झांसी रेलवे स्टेशन पर नीतू राठौर नाम की महिला ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान वो भी गयाब हो  गई। नीतू के परिजनों ने इसकी शिकायत करते हुए जीआरपी से गुहार लगाई।

पुलिस ने शिकायत के बाद  महिलाओं की तलाश शुरु कर दी है। समाचार लिखे जाने तक कुछ पता नही लग सका  था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *