झांसी । मऊरानीपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 5 लाख रुपये समेत पकड़ लिया। पकड़े युवक को थाने लाया गया।
मऊरानीपुर थाना पुलिस आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। पुलिस को महावीर पार्क के सामने से एक युवक नजर आया। शक होने पर जब तलाशी ली तो उसके पास से 5 लाख रुपए नकद बरामद हुए है।
उक्त रकम कहां से आई और किसे देने जा रहा था। यह स्पष्ट नहीं हो सका। युवक को थाने लाया गया। जहां उसने अपना नाम सुनील कुमार अग्रवाल निवासी मोहल्ला अलयाई मोहल्ला बताया। पुलिस पकड़े गये युवक से पूछतांछ कर रही है।
