झांसीः संजय पटवारी का मजाक, सोशल मीडिया पर वायरल

झांसीः उप्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने अपने व्यापारी के साथ ऐसा मजाक किया कि वो सभी की निगाह मे  हंसी का पात्र बन गया। संजय की यह करतूत सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। अब लोग उन्हे बहुत समझदार व्यापारी नेता बताते हुये तंज कस रहे हैं!

अपने अंदाज के चलते विवाद को न्यौता देने वाले संजय पटवारी इन दिनो  राजनैतिक पारी खेलने के मूड मे  हैं। हालांकि उनका यह अरमान पहले की स्टेप पर धड़ाम हो गया। राजनैतिक दल भाजपा से मेयर का टिकट मांग रहे संजय को पार्टी ने अभी वेटिंग लिस्ट मे  डाल दिया।

इसके अलावा वो पूरे नगर के 60 वार्ड मे  व्यापार मंडल के सहारे सभासदो की फौज खड़ा करना चाह रहे थे। यह मंशा भी अधूरी रह गयी। उन्हे  ना तो उम्मीदवार मिले और ना ही समर्थन मांगने वाले।

यह बाते, तो लंबी है। ताजा मामला उनके नियुक्ति वाले कदम से जुड़ा है। इन दिनो  सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की जा रही है। यह तस्वीर नगरा के व्यापारी राजेश टेलर की है।

राजेश को नगरा व्यापार मंडल मे  पूर्व अध्यक्ष का पद दिया गया। हिन्दुस्तान के इतिहास मे  शायद यह पहली बार होगा कि किसी को पूर्व पद दिया गया हो।

पद से रिटायर होने के बाद पूर्व कहना उचित लगता है, लेकिन किसी संगठन मे  पूर्व पद पर आसीन होगा हास्यापद है।

फेसबुक पर एक यूजर द्वारा डाली गयी तस्वीर मंे साफ है कि संजय पटवारी की ओर से राजेश को पूर्व अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

इस बारे मे  दूसरे पक्ष का बयान भी लिखा गया है, जिसमे  कहा गया कि वो पहले अध्यक्ष पद पर थे, सार्टिफिकेट अब मिला है। यानि प्रमाण पत्र भी दिया गया, तो पूर्व लगाकर! यहां सवाल यह उठ रहा कि जो व्यक्ति किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिये यह कदम उठा सकता, वो विकास को लेकर कैसी सोच रखता होगा? इसके अलावा दूसरे व्यापार मंडल के पदाधिकारियो  को तोड़ने के आरोपो मे  घिरे संजय सिर्फ अपना विस्तार का तानाबाना बुनते रहते हैं?

बरहाल, इस समय बाजार मे  चर्चा है। संजय पटवारी से इस मुददे पर बात करने की कोशिश की, तो उनका फोन नहीं लगा। वैसे आपको बता दंे कि संजय अपने को इतना कददावर नेता मानने लगे है कि वो सोशल मीडिया और छोटे अखबार को गिरी नजरांे से देखते हैं।

संजय का कहना है कि ऐसे अखबारो मे  छपने से उन्हे  कुछ फर्क नहीं पड़ता। लोग हमारा इन्टरव्यू लेने के लिये लाइन लगाये खड़े रहते हैं।

चलिये मान लेते है कि आप बड़े नेता हो, तो क्या बस स्टैंड का व्यापारी कांड, राजेश टेलर को पूर्व अध्यक्ष बनाना आपकी कला का नमूना माना जाए?

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *