झांसी। सिविल डिफेंस कोर नगरा प्रभाग की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, रिपोर्ट: अनिल मौर्य

झांसी। सिविल डिफेंस कोर मुख्यालय झांसी पर आनन्द कुमार सक्सेना चीफ वार्डन एवं सुनील कुमार सिंह वरि. सहायक उप नियंत्रक के मुख्य आतिथ्य, शील कोपरा डिप्टी चीफ वार्डन के विशिष्ट आतिथ्य एवं सुमित कुमार गौड़ प्रभारी सहायक उप नियंत्रक की अध्यक्षता में नगरा प्रभाग की मासिक बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक में नागरिक सुरक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं शिवराज सिंह उप नियंत्रक द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में पाकिस्तान इंटेलिजेंस कोआपरेटिव से संबंधित एस.ओ. पी. का अनुपालन, सुरक्षा एवं बचाव, भूजल संवर्धन सप्ताह के अंतर्गत जागरुकता अभियान चलाने, मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में जागरूकता अभियान चलाने एवं सहयोग प्रदान करने, हाउस होल्ड रजिस्टर शीघ्र पूर्ण करने एवं सभी प्रखंडों में रिक्त वार्डन तथा फायर फाइटर के पदों को शीघ्र भरने, उनका नवीनीकरण कराने का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने तथा आने वाले त्यौहार यथा मोहर्रम, श्रावण सोमवार को शिव मंदिरों पर सजगता से ड्यूटी निर्वहन के निर्देश दिए गए*
*बैठक में प्रभु दयाल साहू, अब्दुल जमाल नासिर, अनिल मौर्य, लतेश शर्मा, पवन कुमार कौशिक, मोहम्मद फैजान, कल्पना सिंह, राजेश कुमार, पीयूष शर्मा, नरेश बुंदेला, सतेन्द्र तिवारी, कालका प्रसाद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र पाल खत्री डिविजनल वार्डन ने एवं डिप्टी डिविजनल वार्डन अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया*।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *