झांसी- एक जगह मकान, तो दूसरी जगह स्कूल की छत गिरी

झांसीः बारिश के मौसम मे मकान गिरने का सिलसिला जारी है। अब अलीगोल खिड़की बाहर एक कच्चा मकान गिर पड़ा। वहीं मउ मे एक स्कूल की छत गिर पड़ी। दो हादसे के बाद प्रशासन चैकन्ना हो गया है। आपको बता दे कि नगर मे कई ऐसे मकान है, जो जर्जर हालत मे है। उनके गिरने की संभावना भी व्यक्त की गयी है।




बुधवार और गुरुवार को लगातार झांसी में बारिश हुई है। लगातार बारिश से जगह-जगह मकान धरासाई हो रहे है। इसी क्रम में झांसी के शहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अलीगोली खिड़की बाहर सलीम बाग में एक कच्चा मकान गिर गया। जिससे वहां रहने वालों को परेशानी हो रही है।
बुन्देलखंड में झांसी की मऊरानीपुर तहसील में एक स्कूल का निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। निर्माण के दौरान स्कूल की छत गिर गई। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। हालांकि इस दौरान वहां किसी के न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

झांसी जिले में मऊरानीपुर तहसील के ग्राम पंचायत रेवन में हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज की कक्षाओं का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। जिसकी सुध न किसी अधिकारी ने ली और ठेकेदार ने। रोज की तरह आज भी निर्माण कार्य चल रहा था। तभी निर्माणाधीन छत गिर गई। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। गनीमत है कि उस समय वहां कोई नहीं था। जिस कारण सभी बाल-बाल बच गये। इसकी जानकारी जैसे ग्राम प्रधान को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवाते हुए सम्बधित विभाग व उपजिलाधिकारी को सूचना दी। जिसक पर वहां तहसील के लेखपाल ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और कार्यवाही शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *