झांसी-करंट के रेट पर पहली आपत्ति सपा की

झांसीःप्रदेश सरकार ने बिजली के दाम मे  बढ़ोत्तरी का एलान कर दिया है। इसके बाद से पहली बार समाजवादी पार्टी के लोग मैदान मे  आये और विरोध किया। उन्हांेने सरकार को कठघरे मे  लेते हुये दाम वापस लिये जाने की मांग की।

उत्तर प्रदेश की सरकार ने किसानों को मिलने वाली बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की है। जिसके विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने झांसी के गांधी उद्यान में पहुंचकर प्रर्दशन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज गांधी उद्यान पहुंचे। जहां उन्होंने प्रर्दशन किया और फिर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता का उत्पीड़न कर रही है। पहले नोट बंदी, फिर जीएसटी अब किसानों को मिलने वाली बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की गई।

जिसको लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोशित व्याप्त है। प्रदेश में 9 माह की सरकार बने हुए हो गया। लेकिन अभी तक कोई भी विकास कार्य नहीं किये गये जिससे जनता को लाभ मिले सके। इस दौरान केवल जनता को परेशान किया गया है। भाजपा सरकार ने अपने जन कल्याण के तमाम कथित वादों को दर किनार कर बिजली की ग्रामीण उपभोक्ताओं में 63 से 150 फीसदी और किसानों के कार्याें की दरों में 50 फीसदी वृद्धि कर दी है। जिसका समाजवादी पार्टी कड़ा विरोध करती है।

समाजवादी पार्टी राज्यपाल से मांग करती कि प्रदेश किसानों को मिलने वाली बिजली की बढाई गई दरों को वापस ले। इस मौके पर शकील खान, आरपीएफ निरंजन एमएलए प्रतिनिधि, मानवेन्द्र सिंह यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *