झांसी का मंदिर विवाद- जांच टीम ने बयान दर्ज करने के बाद कमिश्नर को सौंपी रिपोर्ट

झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र की नई तहसील परिसर के बाद बने हनुमान मंदिर में अतिक्रमण को लेकर हुई तोड़फोड़ के बाद हुए बवाल के मद्देनजर कमिश्नर ने एक जांच टीम का गठन किया है। इस टीम के सदस्यों ने आज मौके पर जाकर हकीकत जानने के लिए पुजारिन सहित अन्य लोगों से बात की।
टीम के इंचार्ज अपर आयुक्त त्रिभुवन विश्वकर्मा और एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण ने मौके पर पहुंचकर पुजारिन राम जानकी के बयान दर्ज किए। इसके अलावा टीम के सदस्यों ने मंदिर के बाउंड्री वाल और आस-पास पड़ी संबंधित सामग्री को भी देखा ।

उन्होंने मौके की फोटोग्राफी भी कराई पुजारी ने अधिकारियों को बताया कि ब्रह्मकुमारी आश्रम की जमीन अलग है । इस मंदिर में पवित्र पेड़ लगे हैं , जिसकी हम लोग बरसों से सेवा कर रहे हैं। बताया जाता है कि टीम ने जांच करने के बाद रिपोर्ट कमिश्नर को पेश कर दी है।

आपको बता दें कि बवाल के बाद बीते रोज नगर विधायक रवि शर्मा महापौर रामतीर्थ सिंघल भाजपा के सभासद विश्व हिंदू परिषद और आर एस एस के पदाधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया था। इस दौरान लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि मंदिर ही नहीं यहां कई मकान भी नगर निगम की जमीन पर बने हुए हैं।

गौरतलब है कि मंदिर में हुई तोड़फोड़ के बाद यह मामला इन दिनों गरमाया हुआ है । क्योंकि मामला सत्ता पक्ष के लिए चुनौती बना हुआ है इसलिए इसको लेकर प्रशासन भी गंभीर रूप बनाए हुए हैं। हालांकि अभी भी यह साफ नहीं हो पा रहा है कि आखिर मामले की असली वजह क्या है?

आपको बता दें कि नगर में अतिक्रमण इतना विकराल रूप ले चुका है कि नगर निगम सहित अन्य सरकारी संपत्तियों अतिक्रमणकारियों की चपेट में है।

जानकार बताते हैं कि अतिक्रमण को लेकर हुए इस बवाल के बाद सत्ता पक्ष के कई लोगों के यहां बैठकों का दौर चल रहा है और इस मुद्दे पर गहन चिंतन किया जा रहा है। बीपी रोज सत्ता पक्ष से से जुड़े लोगों ने नवाबाद थाने में इस मामले को लेकर अपनी भड़ास भी निकाली और जमकर नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *