झांसी-किस जांच टीम पर लोगो ने किया हमला?

झांसीः विद्युत विभाग अक्सर लोगो  के निशाने पर रहता है।आज भी चेकिंग करने गयी टीम पर कुछ लोगो  ने हमला बोल दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी

मुन्ना लाल पावर हाउस में कन्हैयाल अवर अभियंता के पद पर कार्यरत है। जनपद में विद्युत चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गत दिवस उन्हें सूचना मिली कि नवाबाद थानान्तर्गत तहसील के पीछे कटिया डालकर विद्युत चोरी हो रही है।

सूचना को गम्भीरता से लेते हुए कन्हैयालाल अपनी टीम के साथ बताये गये स्थान पर पहुंची और चैकिंग की। कन्हैयालाल के अनुसार यह देख वहां मौजूद सतीश वाल्मीकि, प्रकाश वाल्मीकि ने टीम पर हमला करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

किसी प्रकार वहां भागकर टीम ने अपनी जान बचाई और थाने की पुलिस से शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बधित धाराओं मं मामला दर्ज कर कार्रवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *