झांसी की बिटिया डॉ. प्रियंका साहू का VG Global Mrs.India National में फाइनलिस्ट के रूप में चयन

इवेंट फाइनल 17 मार्च से 22 मार्च के मध्य होटल फेयरली छतरपुर दिल्ली

उत्तर प्रदेश,बुंदेलखंड,झांसी, विश्वपटल पर महारानी लक्ष्मी बाई का नाम अंकित है समय-समय पर झांसी की बेटियां भी बुंदेलखंड के झांसी का नाम रोशन करती रहती हैं इसी क्रम में आज झांसी की धरा को गौरवान्वित करने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है। हमारी झांसी की बिटिया डॉ. प्रियंका साहू का VG Global Mrs.India National में फाइनलिस्ट के रूप में चयन हुआ है। डॉ. प्रियंका साहू ने अपनी MBBS की पढ़ाई G.S.V.M. कानपूर मेडिकल कॉलेज से पूर्ण की है और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रयागराज मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से पूरा किया है। इसके बाद वे वर्तमान में ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, प्रतापगढ़ में सीनियर डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इसमें डॉ.प्रियंका साहू के पति डॉक्टर सत्येंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा है उन्होंने हमेशा अपनी पत्नी डॉ. प्रियंका साहू का साथ निभाया है एवं उनका उत्साह बढ़ाया है डॉक्टर सत्येंद्र कुमार भी G.S.V.M. कानपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है अभी हाल ही में उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीया के पद पर सेवाएं दी, वर्तमान समय में जालौन के मेडिकल कॉलेज उरई में अपनी सेवाएं दे रहे हैं l डॉ. प्रियंका अपने 4 साल के बच्चे की जिम्मेदारी के साथ-साथ अपने सभी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए VG Global Mrs. India National में फाइनलिस्ट बनी हैं। साथ ही साथ डॉ. प्रियंका सम्यक पार्टी की नेशनल लेवल की कार्यकारिणी सदस्य हैं साथ ही साथ उत्तर प्रदेश महिला अध्यक्ष के पद पर अपना दायित्व निभा रही हैं । यह नेशनल लेवल का इवेंट फाइनल 17 मार्च से 22 मार्च के मध्य होटल फेयरली छतरपुर दिल्ली में संपन्न होगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *