झांसी। झांसी के सीपरी बाजार में सोमवार की शाम लगी भीषण आग में एक लड़की समेत चार लोगों की मौत हो गई।आग सीपरी बाजार के रामा बुक डिपो चौराहे के पास बने बीआर ट्रेडर्स में लगी। आग लगने के बाद तेजी से फैली और आसपास की शॉप भी आग की चपेट में आ गईं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और सेना की संयुक्त टीम ने लगभग 10 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। आग को बुझाने के बाद शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आग कैसे लगी, जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।सबसे व्यस्त बाजार में स्थित इलेक्ट्रानिक शोरूम बीआर ट्रेडर्स और वैल्यू प्लस व स्पोर्ट की दुकान में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए झांसी ही नहीं बल्कि, ललितपुर, दतिया, जालौन समेत आस-पास इलाके से फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलाई गई थीं। इसके अलावा सेना और बीएचईएल व पारीछा थर्मल पावर हाउस की भी गाड़ियों की भी मदद ली गई।
अपहृत लड़की बरामद कर लौट रही महोबा पुलिस टीम की गाड़ी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी ,
4 पुलिस कर्मी सहित 8 लोग घायल महिला की मौत । फ़िरोज़ाबाद जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नगलाखंगर क्षेत्र में आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही बोलेरो UP83 AN 7111 आगे जा रहे ट्रेलर ट्रक में घुस गईं । इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी वहीं 8 लोग घायल हुए हैं । बोलेरो में महोबा के थाना कबरई में तैनात पुलिसकर्मी, अपहृत, उसकी मां व अपहर्ता सवार था । पुलिसकर्मी अपहृत लड़की को बरामद करके थाना कबरई महोबा लौट रहे थे । बोलेरो गाड़ी में उप निरीक्षक जयशंकर पाण्डेय, आरक्षी सुरजीत सिंह, शुभम जयसवाल, मंजूलता शुक्ला, चालक संतराम साहू निवासी किदवई नगर महोबा तथा अपहर्ता निवासी कबरई महोबा , उसकी मां मीना पत्नी रमाकांत, किशोरी को अग़वा करने वाला अभियुक्त नरेन्द्र निवासी किदवई नगर महोबा सवार थे। घटना की सूचना पर थाना नगला खंगर पुलिस एवं डायल-112 पहुंची । सभी आठ घायलों को इटावा सैफई पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उपचार के दौरान अपहृत की मां मीना पत्नी रमाकांत की मौत हो गई ।
