झांसी के गायकों द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुति दी गयी झांसी कल्चरल सोसायटी के तत्वावधान में रिपोर्ट :अनिल मौर्य

झांसी कल्चरल सोसायटी के तत्वावधान में “नया जोश ,नई तरंग, नई उमंग” कार्यक्रम के अंतर्गत झांसी के गायकों द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुति दी गयी । कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमार विपिन ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान एवं काली मंदिर के पुजारी -माननीय श्री आर.के. त्रिवेदी, संस्था के संस्थापक अरुण भाटिया, अध्यक्ष कुमार विपिन अग्रवाल, अशोक काका द्वारा दीप प्रज्जवल के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन अभय अग्रवाल ने किया। सुरमई गीतों का सिलसिला जिसमें सर्वप्रथम कनिष्क कैथावास द्वारा सुमिरन कर ले राम का नाम से हुआ। दीपक वशिष्ठ , राम सिंह बुंदेला , अमित सोनी , महेश विश्वकर्मा , डॉ अनु निगम , डॉक्टर विशाल कुरेशिया , मुकेश गोयल , योगेश मल्होत्रा , श्री प्रकाश अंकल , आलोक श्रीवास्तव , अमित तिवारी , अरमान खान , अमित साहू , राकेश मल्होत्रा , रंजना झा , दिनेश यादव , चंदन सिंह श्री प्रकाश लिखधारी , पंकज प्रजापति व अजय सिसौदिया जी ने अपनी प्रस्तुति दी। कई गायकों ने अपने गीत प्रभु श्री राम को समर्पित किया जिससे भक्तिमय वातावरण उत्पन्न हो गया। कार्यक्रम में झांसी कल्चरल सोसायटी के संस्थापक अरुण भाटिया ,अशोक अग्रवाल काका ,
अनिल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पी एन साहू ,एडवोकेट मुकेश सिंघल, दिलीप सिंघल,डॉ अनीता गोयल , उपासना गुप्ता , दीपा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह सिसौदिया ने व महामंत्री अमित कुमार तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *