झांसी के न्यू ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया रिपोर्ट देवेंद्र एवं रोहित

झांसी शिवाजी नगर स्थित न्यू ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में नगरी स्वास्थ्य केंद्र तालपुरा के चिकित्सकों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टर गौरी शर्मा ने बच्चों की विभिन्न प्रकार से जांच की ।उन्होंने बच्चों को निशुल्क दवाएं वितरित की।

डॉ एस पी सिंह ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया उन्होंने लोगों की डायबिटीज आदि रोगों की जांच की।

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद अकरम, प्रबंधक शाहजहां खातून का विशेष योगदान रहा।

शिविर में सरोज यादव, उर्मिला यादव, निशा सिंह, इमरान, अफजल पवन रायकवार आदि मौजूद रहे बाद में मोहम्मद अकरम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *