झांसीः स्टेशन पर आज एक व्यक्ति ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बीमारी या भूख से मौत की आशंका के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
प्लेटफार्म क्रमांक 1/7 पर यात्रियों ने एक युवक को बेहोशी हालत में पड़ा देखा। यह देख इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। मौके पर पहुंचकर जीआरपी ने रेलवे डॉक्टर से उसका परीक्षण कराया। जिस पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मौत कैसे हुई यह कह पाना मुश्लिक होगा। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।
मृतक का शरीर देखकर अशंका जताई जा रही है कि उसकी भूख से तड़प-तड़पकर मौत हुई है।
इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर कार्रवाही की है।
