झांसी । अपनी मांगों को लेकर लोग चौराहों और मंचों के जरिए आवाज उठाते हैं लेकिन बुंदेलखंड कामगार व्यापार मंडल ने नगर निगम के गेट के बाहर ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
बुन्देलखण्ड कामगार व्यापार मण्डल के केन्द्रीय अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी नगर निगम के गेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि झांसी के अंदर अवैध निर्माण को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी के कानों में जूं नहीं रेंग रही।
18 सितंबर को नगर निगम के अधिकारीयो को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए मांगे पूरी करने की मांग की थी, लेकिन उन्हें दूर नहीं किया गया है। उन्होंने नाला गैंग की आउटसोर्सिंग पर भर्ती करने, अजय एनक्लेव कॉलोनी व आवास विकास संगम विहार झांसी की अन्य कॉलोनी के नालों को ऊपर से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा कई गुना हाउस टैक्स का नोटिस देकर वसूली को रोके जाने की मांग की।
उनकी इस हड़ताल को बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के भानु सहाय ने भी समर्थन दिया है।
इस अवसर पर सोफिया खान, मंजू लता खरे, ज्योति सोनी, सुमित्रा, मनीषा, किरण कुशवाहा, हेमलता, सीमा अहिरवार, माया देवी, उर्मिला, मीरा पाल, देवा रायकवार, हैदर कुरेशी, मीरा कुशवाहा, अकरम दाऊ, मनीषा वर्मा उपस्थित रही।
