झांसीः मउरानीपुर मार्ग पर बबेडी पुलिया के उपर पानी भरने से आवागमन मे परेशानी हो रही है। वाहन की कतारे लग गयी है। जैम ने लोगो को परेशान कर दिया है।
झांसी-मऊरानीपुर मार्ग पर बबेड़ी पुलिया है। जहां मार्ग सकरा होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशान होना पड़ता है। बुधवार से शुरु हुई बारिश को लगभग 18 घंटे बीतने जा रहे हैं।
जिस कारण नाले और नदी उफनाने लगे। इसी कारण बबेड़ी पुलिया पर भी पानी ऊपर से चल रहा है। जिससे पुलिया के दोनों ओर अधिक-अधिक वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारे लगी। इसी दौरान अचानक पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई और देखते ही देखते ही मार्ग बाधित हो गया। जिससे लोगों कई दिग्गतों को सामना करना पड़ा।
