झांसी. एरच थाना क्षेत्र में बदमाश घर के अंदर घुस गये। वे अलमारी से नकदी और गहने चोरी कर भाग गये। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की।

एरच थानान्तर्गत ग्राम कुड़री निवासी राजेन्द्र का बेटा परिवार के साथ रहता है। राजेन्द्र के अनुसार पिछले दिनों उसका बेटा घर में ताला लगाकर कहीं गया हुआ था। तभी गांव के रहने वाले दिनेश और जयराम उसके घर में घुस गये।
इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए और भाग गये। इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही की।
