झांसी: बड़ा बाजार में दिन दहाड़े युवक को मारी गोली

झांसी। बड़ा बाज़ार में आज दिन दहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि बड़ा गांव गेट निवासी नरेन्द्र यादव अपने साथियों के साथ बाज़ार में फल लेने आया था। इस दौरान वहा आए एक युवक ने नरेन्द्र को गोली मार दी। गोली नरेन्द्र के पेट में लगी।

गोली चलने की जानकारी होते ही नरेन्द्र के साथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोली चलाने वाले को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला।

घायल युवक को मेडिकल ले जाया गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि गोली किस वजह से चलाई गई। परिजन किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। वह किसी साजिश की आशंका व्यक्त कर रहे है।

मेडिकल में भर्ती नरेंद्र के पेट में गोली लगी है। चिकित्सको का कहना है कि नरेंद्र का ऑपरेशन किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *