झांसी ब्रेकिंग-संजय वर्मा फायरिंग कांड के शूटर बंदी बनाए गए

लखनउ 8 अगस्तः झांसी के चर्चित संजय वर्मा गोली कांड के शूटर को अलीगढ़ पुलिस ने बंदी बना लिया है। इनके नाम पुलिस को पता चल गये हैं।

आपको बता दे कि 21 जुलाई को संजय वर्मा के उपर कचहरी चैराहा पर गोली चलायी गयी थी। इस गोली कांड मे एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।

पुलिस ने बीते दिनो  नामजद आरोपी राजेन्द्र सिंह निवासी लकारा को बंदी बनाया था, लेकिन गोली चलाने वालो  की तलाश की जा रही थी।

एसएसपी के पीआरओ सेल की माने तो संजय वर्मा गोली कांड के शूटर रोहित जाट और संदीप राणा को अलीगढ़ पुलिस ने बंदी बना लिया है। इन्हे जल्द ही झंासी लाया जाएगा।

आपको बता दे कि इस गोली कांड को लेकर कचहरी चैराहा पर भगदड़ मच गयी थी। दिन दहाड़े हुये इस गोलीकांड के बाद जेल मे बंद सरदार सिंह पर शक की सुई गयी थी। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि किसके इशारे पर संजय वर्मा पर गोलियां चलायी गयी थी।

अभी यह खबर पूरी तरह से पुख्ता नहीं हो पायी है। इस बारे मे झांसी के एसएसपी से संपर्क किया गया, तो उनके बात नहीं हो सकी, लेकिन सोशल मीडिया पर शूटर पकड़े जाने की खबर वायरल हो गयी है। इतना बताया गया कि झांसी पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि संजय वर्मा कांड के कुछ शूटर अलीगढ़ मे देखे गये हैं। इसके बाद झांसी पुलिस वहां गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *