Headlines

झांसी में इस प्रकार होगी मतगणना, जुलूस नहीं निकल सकेगा, रिपोर्ट-रोहित,सत्येंद्र

झाँसी। 2019 लोकसभा चुनाव की 23 मई को मतगणना होनी है। झांसी लोकसभा की मतगणना भोजला मंडी में हैं। मतगणना शांति पूर्ण ढंग से हो। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये है। मतगणना त्रिस्तरीय घेरे के बीच होगी। इसकी जानकारी आज झांसी जिला निर्वाचन अधिकारी और एसएसपी ने प्रत्याशियों व उनके ऐजेंटों को भी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई है।
बताते चलें कि 23 मई होने वाली मतगणना की प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये है। जिसकी जानकारी देते हुए झांसी जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी बताया कि झांसी लोकसभा सीट की तीन विधानसभायें झांसी, बबीना और मऊरानीपुर इसके साथ ही जालौन-भोगीनीपुर-गरौठा लोकसभा की गरौठा विधानसभा की झांसी की भोजला मंडी में मतगणना होगी। कल 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरु हो जायेगी।

इस सम्बंधन में सभी प्रत्याशियों और उनके एजेंटों की बैठक की। जिसमें उन्हंे व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये हैं। एक विधानसभा में 14 टेबिलों पर मतगणना होगी। प्रत्येक पर चार कर्मी होगें। इसके साथ ही एक एआरओ टेबिल होगी। चार मतगणना कक्ष बनाये गये हैं। ईवीएम का कॉरीडोर जो होगा वह पूरी तरह सुरक्षित होगा। सारी चीजे सीटीवी कैमरों की नजर में होंगे। वीडियो कैमरे भी लगाये गये है। प्रत्याशी और उनके ऐजेंटों के मौजूदगी में स्ट्रांग रुम खोले जायेंगे। मोबइल और इलैक्ट्रिक वस्तुएं पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी।
मतगणना सुरक्षा और शांतिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए कड़े सुरक्षा के इतजाम किये गये हैं। जिसमें त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया है। यह सुरक्षा कबच बाउड्री बाल के बाहर से शुरु होगा। अंदर की व्यवस्था में आईटीवीपी, बीएसएफ और सिविल पुलिस रहेगी। इसके साथ ही दो घेरों में पीएसी व सिविल पुलिस लगी है। बाहर की व्यवस्थाओं में हर तहसील पर एक क्यूआरटी स्तर पर व्यवस्था लगाई है। पुलिस लाइन में एक रिर्जव क्यूआरटी की व्यवस्था की है। जिससे हर परिस्थिति से निपटा जा सके। जो जीतेकर जायेगा उसे सुरक्षा के घेरे में घर तक छोड़ा जायेगा। किसी भी प्रकार जुलूस नही निकाला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *