झाँसी- झांसी के गांधी उद्यान में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। वह जिलाधिकारी के पास पहुंचे और उन्हें ज्ञापन दिया। किसानों ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए 2 दिन का समय दिया है । उन्होंने कहा कि यदि समय अवधि के अंदर मांग पूरी नहीं होती हैं वह 25 अक्टूबर को वह निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करेंगे।
आज किसान नेता गौरी शंकर विवाह के नेतृत्व में किसानों में अंको पर राशि कृषि बीमा कंपनी से खरीफ की फसल का प्रेम और रवि की फसल की सिंचाई के लिए नहरों की सिल्ट सफाई पारदर्शी तरीके से कराए जाने की मांग को लेकर अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा।
अपनी बात न सुने जाने से नाराज किसानों ने आज अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया जिला अधिकारी पहुंचे और उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ।
किसानों ने चेतावनी दी। यदि इसके बाद भी किसानों की मांग नही सुनी गई तो अब वह पूर्ण रुप से प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर सतेंद्र पाल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे
