झांसी में पहली बार “फूलों की होली एवं भजन क्लबिंग” सहित श्री गौर पूर्णिमा महोत्सव 1 से 4 मार्च तक

झांसी में पहली बार “फूलों की होली एवं भजन क्लबिंग” सहित श्री गौर पूर्णिमा महोत्सव 1 से 4 मार्च तक

झांसी, 28 फरवरी 2026।
इस्कॉन झांसी द्वारा परम भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु के पावन प्राकट्य दिवस “श्री गौर पूर्णिमा” के उपलक्ष्य में 1 मार्च से 4 मार्च 2026 तक हरे कृष्ण मंदिर, फूटा चोपड़ा, निकट काली बाड़ी, झांसी में चार दिवसीय भव्य आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 🙏✨

इस महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल श्री चैतन्य महाप्रभु कथामृत, हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं विशेष आरती आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक श्री केशव दस द्वारा श्री चैतन्य महाप्रभु की दिव्य कथाओं का रसपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान एवं भक्ति का विशेष लाभ प्राप्त होगा। 📖

मुख्य उत्सव 3 मार्च 2026 को श्री चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें अभिषेक, नवीन श्रृंगार दर्शन, छप्पन भोग अर्पण एवं भव्य महाआरती होगी। कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

4 मार्च 2026 को झांसी में पहली बार मुक्ताकाशी मंच पर “फूलों की होली एवं भजन क्लबिंग” का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष आयोजन में वृंदावन एवं दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध भजन कलाकार सुमित, गोलकनाथ तथा अंतरराष्ट्रीय भक्ति कलाकार अनुपम एवं रूस से पधारी करीना अपनी भक्तिमयी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। भजन संकीर्तन के साथ पुष्पों की होली का दिव्य एवं आकर्षक आयोजन झांसी में पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जो भक्तों के लिए अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव होगा।

इसके अतिरिक्त 1 मार्च 2026 को सायं 3:00 बजे से नगर में भव्य हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी, जिससे संपूर्ण नगर में आध्यात्मिक चेतना एवं भक्ति का संदेश प्रसारित होगा।
इस अवसर पर इस्कॉन झाँसी के मंदिर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास एवं उपाध्यक्ष व्रज जन रंजन दास, प्रिय गोविंद दास, अशोक सेठ, सुरेंद्र राय, मनीष नीखरा, पीयूष रावत ने सभी पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों का सहयोग हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया तथा झांसी के सभी नागरिकों से इस दिव्य महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर! आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया। यह प्रेस विज्ञप्ति संस्था के मीडिया प्रभारी पियूष रावत जी के द्वारा जारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *